
Balodabazar: निजी सीमेंट प्लांट में दर्दनाक हादसा, संविदा कर्मचारी की मौत
शिफ्ट खत्म होने से ठीक पहले गिरा क्वायल, दबकर हुई मौत
बलौदाबाजार। जिले के एक निजी सीमेंट प्लांट में काम के दौरान एक संविदा कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बॉयलर कैंसिंग के दौरान क्वायल अचानक गिर गया और कर्मचारी उसके नीचे दब गया। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी की मौके पर ही जान चली गई।

मृतक की पहचान बिहार के रोहतास जिले निवासी बिपिन कुमार के रूप में हुई है। वह प्लांट में ठेका कंपनी टिकेश के अधीन कार्यरत थे और अपनी शिफ्ट में कार्य कर रहे थे। घटना के संबंध में मृतक के साले उपेंद्र कुमार ने बताया कि शिफ्ट खत्म होने से कुछ समय पहले क्लैंप अचानक छूट गया, जिससे भारी क्वायल नीचे गिरा और बिपिन उसके नीचे दब गए।
फैक्टरी प्रबंधन पर सवाल
घटना ने प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय कर्मचारी सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जता रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों और सहकर्मियों में शोक का माहौल है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
हादसे के बाद घायल कर्मचारी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। परिजन न्याय और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



