
Durg: जिले में मंगलवार का दिन दर्दनाक हादसों से भरा रहा
दुर्ग। जिले में मंगलवार का दिन दर्दनाक हादसों से भरा रहा। अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में एक स्कूली बच्ची, एक बुजुर्ग और एक युवक ने अपनी जान गंवा दी। तेज रफ्तार और लापरवाही से हुए इन हादसों ने पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल बना दिया है। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।

धमधा-खैरागढ़ मार्ग पर बच्ची की मौत
पहली घटना धमधा-खैरागढ़ मार्ग की है, जहां 10 वर्षीय छाया साहू की तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से मौत हो गई। बताया गया कि धरमपुरा निवासी छाया रोज की तरह साइकिल से स्कूल जा रही थी, तभी खोरपा निवासी बाइक सवार माधव यादव ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची झाड़ियों में जा गिरी।
स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया था, हालांकि पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।
अन्य दो हादसों में बुजुर्ग और युवक की मौत
जिले के अन्य हिस्सों में भी दो अलग-अलग हादसों में एक बुजुर्ग और एक युवक की जान चली गई। दोनों ही मामलों में तेज रफ्तार वाहन हादसे का कारण बने। फिलहाल पुलिस ने वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



