
Rajnandgaon: होटल कर्मचारी ने चुराए साथियों के मोबाइल, भिलाई से धराया
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस ने चोरी का एक अनोखा मामला सुलझाया है। होटल में काम करने वाला युवक अपने ही दो साथियों के फोन चुराकर रफूचक्कर हो गया था। त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपी को भिलाई से दबोच लिया। दोनों चोरी के फोन भी बरामद कर लिए गए हैं।

साथी ने रची साजिश
लालबाग थाना क्षेत्र के एक किराए के मकान में तीन होटलकर्मी साथ रहते थे। 27 अक्टूबर की रात होटल से लौटकर तीनों ने खाना खाया और सो गए। सुबह उठे तो दो महंगे स्मार्टफोन गायब थे और तीसरा साथी बॉबी फरार।
2 नवंबर को दर्ज हुई FIR
पीड़ित युवक ने 2 नवंबर को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि तीनों एक ही कमरे में सोए थे, लेकिन बॉबी ने मौका पाकर दोनों फोन उठाए और भाग निकला।
भिलाई में मिला सुराग
पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन से पता चला कि बॉबी भिलाई में छिपा है। लालबाग टीआई की टीम ने दबिश देकर उसे धर दबोचा।
फोन बरामद, आरोपी जेल में
आरोपी के कब्जे से दोनों चोरी के फोन जस की तस बरामद हुए। पूछताछ में बॉबी ने कबूला कि कर्ज चुकाने के लिए उसने यह वारदात की। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



