March 6, 2026
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंडरी का हिस्ट्रीशीटर जमन अली 11 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंडरी का हिस्ट्रीशीटर जमन अली 11 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Jun 15, 2025

दिनांक: 14 जून 2025

रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पंडरी के हिस्ट्रीशीटर जमन अली को 11 किलो 324 ग्राम गांजे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना पंडरी और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने दलदल सिवनी स्थित विज्ञान केंद्र के सामने की। जप्त गांजे की कीमत लगभग 2,80,000 रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, जमन अली के खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में हत्या का प्रयास, नारकोटिक्स एक्ट, मारपीट सहित एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह थाना पंडरी का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ कई मामलों में माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी और गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए गए हैं।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में 14 जून 2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि जमन अली दलदल सिवनी में गांजा बेचने की फिराक में है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री संदीप मित्तल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री अजय कुमार और उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री संजय सिंह के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जमन अली को पकड़ लिया। उसके पास से एक बोरी में 11 किलो 324 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 139/25, धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

जमन अली (30 वर्ष), पिता शराफत अली, निवासी ब्लॉक नंबर 14, मकान नंबर 10, बी.एस.यू.पी. कॉलोनी, दलदल सिवनी, ईरानी डेरा, थाना पंडरी, रायपुर, का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट और नशे से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर गांजा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

कार्रवाई में शामिल टीम

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पंडरी निरीक्षक कमलेश देवांगन, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडे, प्र.आर. जसवंत सोनी, खिलेश्वर राजपूत, आशीष राजपूत, विजय बंजारे, विकास क्षत्रिय, टीकम साहू, हरजीत सिंह, प्रमोद बेहरा, महेंद्र पाल साहू, कलेश्वर कश्यप, राजकुमार देवांगन और थाना पंडरी से सउनि. प्रमोद कांत शुक्ला की अहम भूमिका रही।

रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी ताकि नशे के काले कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix