
बिलासपुर रेल हादसा: कमिश्नर ऑफ सेफ्टी ने शुरू की जांच, 3 दिन में रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंपी जाएगी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल हादसे में अब तक 11 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद रेलवे ने उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। दक्षिण पूर्वी रेलवे सर्किल के कमिश्नर ऑफ सेफ्टी बीके मिश्रा ने अपने सहयोगी अधिकारियों के साथ गतौरा स्टेशन के पास घटनास्थल का निरीक्षण किया और ट्रैक व क्षतिग्रस्त ट्रेन के डिब्बों की विस्तृत जांच की।

तीन दिनों तक करेंगे हादसे की जांच
सूत्रों के मुताबिक, बीके मिश्रा अगले तीन दिनों तक बिलासपुर में रहकर हादसे की हर तकनीकी और मानवीय पहलू से जांच करेंगे। इस दौरान स्टेशन मास्टर, प्वाइंट्स मैन, गार्ड शैलेश चंद्र, सेक्शन इंजीनियर, सिग्नल और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। जांच पूरी होने के बाद कमिश्नर ऑफ सेफ्टी तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंपेंगे। रेलवे प्रशासन ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



