
छात्राओं से जबरन मजदूरी करवाई गई, कन्या छात्रावास में अधीक्षिका पर जांच के आदेश
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से महिला छात्रावास की लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वाड्रफनगर स्थित पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास में अधीक्षिका द्वारा छात्राओं से राशन की बोरियां ढुलवाने का मामला सामने आया है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
अधीक्षिका ने दिए निर्देश
छात्राएं यूनिफॉर्म पहने सिर पर भारी-भरकम चावल की बोरियां उठाकर पास की दुकान तक ले जाती दिखीं। बताया जा रहा है कि यह काम अधीक्षिका के निर्देश पर कराया गया था। घटना के समय मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था।

पहले भी मिली थी शिकायतें
स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्रावास में लंबे समय से अव्यवस्था और लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन अब छात्राओं से जबरन मजदूरी करवाने का मामला सामने आने से आक्रोश फैल गया है।
जांच के दिए आदेश
प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जांच में दोषी पाए जाने पर अधीक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



