
भिलाई में घरेलू काम करने वाली महिला ने की चोरी — अलमारी से लाखों के सोने जेवर किए पार
भिलाई। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में घर में काम करने वाली एक महिला ने मालिक के घर से सोने के जेवरात चोरी कर उन्हें गलवाकर नए गहनों में बदल दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला भिलाई-3 निवासी विजय कुमार के घर का है। उन्होंने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी पत्नी ने अलमारी खोलकर देखा तो उसमें रखे सोने के गहने — एक अंगूठी, एक चेन, दो जोड़ी गले के सेट, टॉप्स, बिंदिया, चार चूड़ियां और नजरिया — गायब थे। शिकायत के बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान घर में पिछले दो साल से काम कर रही महिला बबीता विनिया पर शक हुआ। पूछताछ में बबीता ने पांच महीनों से थोड़े-थोड़े करके गहने चोरी करने की बात कबूल की।

नए सोने के गहने बरामद
आरोपिया ने बताया कि चोरी किए गए जेवरात को उसने पावर हाउस के ज्वेलर्स माला कारीगर रमेश सोनी और भिलाई-3 बाजार चौक के सनी सोनी से गलवाकर नए जेवर बनवाए थे। पुलिस ने आरोपी के घर से नए बने सोने के गहने बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 306, 317(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
आरोपिया का नाम
बबीता विनिया (33 वर्ष), कैलाश धाम, पुरानी भिलाई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



