
Baster : माओवादियों की बौखलाहट उजागर, आत्मसमर्पण करने वालों को ‘गद्दार’ बताकर जारी किया प्रेस नोट
जगदलपुर। बस्तर में माओवादियों के लगातार आत्मसमर्पण से संगठन की बौखलाहट अब खुलकर सामने आने लगी है। पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी की ओर से एक प्रेस नोट और गोंडी भाषा में वीडियो जारी कर आत्मसमर्पण करने वाले साथियों को ‘गद्दार’ बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक, माओवादी कमलू नामक सदस्य पर संगठन ने आरोप लगाया है कि उसने 2 लाख रुपए लेकर फोर्स के सामने आत्मसमर्पण किया है। हालांकि यह बयान संगठन के भीतर चल रही अंदरूनी टूट और अविश्वास को उजागर कर रहा है। प्रेस नोट में प्रवक्ता का नाम तक नहीं दिया गया है, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि संगठन अब पहले जैसी मजबूती में नहीं रहा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



