
Bijapur में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ , 3 नक्सलियों के मारे गए
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बुधवार को जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षा बलों ने जंगल के भीतर नक्सलियों को घेर लिया है और दोनों ओर से फायरिंग अब भी जारी है।

जंगल में घिरे नक्सली, जवानों ने बनाई घेराबंदी
सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई, जहां नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। जवानों के पहुंचते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला।
अब तक तीन नक्सली ढेर, हथियार बरामद
मुठभेड़ स्थल से तीन नक्सलियों के शव और कुछ हथियार बरामद किए गए हैं। क्षेत्र में अन्य नक्सलियों की तलाश जारी है। पुलिस को शक है कि कई नक्सली घायल हुए हैं और घने जंगलों में छिपे हुए हैं।

सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से निगरानी
घटना के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। जवान जंगल की हर दिशा में तलाशी ले रहे हैं। ऊपर से ड्रोन और हेलीकॉप्टर के जरिए इलाके की निगरानी की जा रही है ताकि कोई नक्सली भाग न सके।
डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई
मुठभेड़ में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) के जवान शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में यह एक बड़ी सफलता है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



