
जशपुर में कलयुगी बेटे ने ली मां की जान, घरेलू विवाद में लात-घूंसों से पिटाई के बाद हुई मौत
जशपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के दौरान एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। आरोपी ने मां की लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार देर रात की है। मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि आरोपी बेटे ने गुस्से में आकर मां पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



