March 5, 2026
राज्योत्सव 2025 के अंतिम दिन होंगे राज्य अलंकरण, 34 विभूतियों को मिलेगा सम्मान

राज्योत्सव 2025 के अंतिम दिन होंगे राज्य अलंकरण, 34 विभूतियों को मिलेगा सम्मान

Nov 5, 2025

रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव 2025 के अंतिम दिन राज्य सरकार द्वारा आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में इस वर्ष 34 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में राज्य अलंकरण से सम्मानित होने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं की सूची जारी की।

इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

सामाजिक व आदिवासी चेतना के लिए सम्मान:

शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान — दिनेश सिन्हा (महासमुंद) को आदिवासी चेतना के लिए

यति यतनलाल सम्मान — भारतीय कुष्ठ निवारक संघ (जगदलपुर, बस्तर) को अहिंसा और गौ-रक्षा के लिए

खेल एवं महिला सशक्तिकरण:

गुंडाधूर सम्मान — रेवती साहू (रायपुर) को खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए

मिनीमाता सम्मान — भिलेश्वरी साहू (दुर्ग) को महिला एवं बाल विकास क्षेत्र में कार्य के लिए

सामाजिक, साहित्यिक और सहकारी क्षेत्र:

गुरु घासीदास सम्मान — पुनऊराम जांगड़े और डॉ. शिवनारायण मण्डले को सामाजिक चेतना के लिए

ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार — कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित, करमा (रायपुर) को सहकारिता के लिए

 

भाषा, साहित्य और पत्रकारिता:

हाजी हसन अली सम्मान — चांदनी साहू को उर्दू भाषा की सेवा के लिए

महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान — डॉ. रेखा कटकर को तीरंदाजी में उत्कृष्टता के लिए

पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान — विनोद कुमार वर्मा को साहित्य के लिए

पत्रकारिता क्षेत्र में सम्मान:

चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (प्रिंट मीडिया – हिंदी) — डॉ. संदीप कुमार तिवारी (रायपुर)

(इलेक्ट्रॉनिक मीडिया – हिंदी) — डॉ. राजेश कुमार वर्मा (रायपुर)

(प्रिंट मीडिया – अंग्रेजी) — अभिषेक शुक्ला (रायपुर)

कला, संस्कृति और भाषा के क्षेत्र में सम्मान:

किशोरी मोहन त्रिपाठी पुरस्कार — सुनील सोनी (रायपुर)

लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान — राकेश तिवारी

लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार — डॉ. विनोद कुमार वर्मा (जशपुर)

संस्कृति सम्मान — डॉ. बाबू भाई त्रिपाठी (रायपुर)

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य अलंकरण छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं और समाजसेवियों के उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने का माध्यम है। यह सम्मान राज्य के विकास और संस्कृति को नई दिशा देने वाले लोगों के समर्पण का प्रतीक है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix