March 5, 2026
फिर पर्यटको के लिए खुली कुटुमसर गुफा, पहले दिन उमड़ी भारी भीड़

फिर पर्यटको के लिए खुली कुटुमसर गुफा, पहले दिन उमड़ी भारी भीड़

Nov 5, 2025

बस्तर। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध कुटुमसर गुफा शनिवार से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। हर साल की तरह इस वर्ष भी बारिश के मौसम में जलभराव और सुरक्षा कारणों से गुफा को अस्थायी रूप से बंद किया गया था। अब मानसून समाप्त होने के बाद इसे पुनः दर्शकों के लिए खोल दिया गया है।

बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक

शनिवार को खुलने के पहले ही दिन बड़ी संख्या में पर्यटक इस गुफा का मनमोहक नजारा देखने पहुंचे। वन विभाग के अनुसार, हर साल लाखों पर्यटक कांगेर घाटी के घने जंगलों के बीच स्थित इस अद्भुत प्राकृतिक गुफा को देखने आते हैं। इस वर्ष भी पर्यटकों की भारी आमद की उम्मीद जताई जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix