March 4, 2026
Korba: कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान 10 वर्षीय बच्चे की नदी में डूबकर मौत

Korba: कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान 10 वर्षीय बच्चे की नदी में डूबकर मौत

Nov 5, 2025

कोरबा। सर्वमंगला मंदिर के पास हसदेव नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने पहुंचे एक 10 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चा अपने दोस्त के साथ नहाने के लिए नदी में उतरा था, लेकिन गहराई में जाने के कारण वह हादसे का शिकार हो गया। बच्चा पुरानी बस्ती क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

नहाते समय पैर फिसला, गहराई में चला गया

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा पर नदी स्नान का विशेष महत्व होता है। इसी परंपरा के तहत बच्चा अपने दोस्त के साथ हसदेव नदी पहुंचा था। दोनों नहा रहे थे तभी बच्चा अचानक गहरी जगह पर चला गया और डूबने लगा। साथ आए बच्चे ने उसे डूबते देखा तो घबराकर वहां से भाग गया और किसी को सूचना नहीं दे पाया।

स्थानीय लोगों ने दी सूचना, SDRF की टीम मौके पर

घटना के दौरान नदी किनारे मौजूद लोगों ने बच्चे को डूबते देखा और तुरंत 112 पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। गोताखोरों द्वारा नदी की गहराई में बच्चे की तलाश की गई और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों में मातम

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix