
ई-रिक्शा से बैटरी चोरी, महिला चालक ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने जांच शुरू की
रायपुर। राजधानी रायपुर के बोरियाखुर्द स्थित आरडीए कॉलोनी में एक महिला ई-रिक्शा चालक की ई-रिक्शा से बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है।

सुबह खड़ी की थी रिक्शा, बैटरी गायब मिली
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता आरडीए कॉलोनी बोरियाखुर्द की रहने वाली है और ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। उसने बताया कि वह अपनी ई-रिक्शा प्रतिदिन की तरह 29 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 7 बजे घर के बाहर खड़ी कर गई थी। जब वह बाद में रिक्शा के पास पहुंची, तो बैटरी गायब मिली, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस जांच में जुटी
शिकायत मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाके का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
महिला चालक ने जताई चिंता
महिला चालक ने कहा कि ई-रिक्शा उसकी जीविका का एकमात्र साधन है और बैटरी चोरी होने से उस पर आर्थिक संकट आ गया है। उसने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई कर बैटरी बरामद करने की मांग की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



