March 5, 2026
Raipur: महिला से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

Raipur: महिला से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

Nov 5, 2025

पड़ोसी पर सार्वजनिक स्थान पर अभद्रता का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर के दुर्गापारा स्थित संतोषी नगर में एक महिला ने अपने पड़ोसी पर सार्वजनिक स्थल पर अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने मंगलवार दोपहर जिला सिविल लाइन थाना पहुँचकर घटना की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

लक्ष्मी मेडिकल के पास हुई घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 4 नवंबर 2025 दोपहर लगभग 12 बजे की है। पीड़िता अपनी परिचित महिला संतोषी नेताम के साथ संतोषी नगर मेन रोड स्थित लक्ष्मी मेडिकल के पास बातचीत कर रही थी। इसी दौरान पास में रहने वाला ऋषभ साहू वहाँ आ पहुँचा और महिला पर पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए अपशब्दों का प्रयोग करने लगा।

अश्लील गालियाँ व धमकी का आरोप
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने सार्वजनिक जगह पर न सिर्फ अश्लील गालियाँ दीं बल्कि उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने घटना स्थल पर मौजूद लोगों के बयान का हवाला देते हुए थाना पुलिस से उचित कार्रवाई की माँग की है।

पुलिस जांच में जुटी
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में गवाहों के बयान और आसपास के इलाके की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपों की पुष्टि होते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix