
कोटा में युवकों की दबंगई, पड़ोसी के घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट, इलाके में दहशत का माहौल
रायपुर। राजधानी रायपुर के कोटा थाना क्षेत्र के छोटा भवानी नगर में देर रात एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। झगड़ा शांत कराने की कोशिश कर रहे युवक के घर में कुछ बदमाश घुस गए और उसके परिवार को धमकाते हुए तोड़फोड़ और मारपीट की। घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई है।

विवाद शांत करने गया युवक बना निशाना
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक छोटा भवानी नगर टीचर्स कॉलोनी का निवासी है और सेल्समैन का काम करता है। 20 अक्टूबर की रात वह अपने दोस्त धुपेंद्र पटेल के घर बड़ा भवानी नगर गया था। रात वहीं रुकने के बाद वह 21 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजे मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में उसने कुछ युवकों को विवाद करते देखा और मामले को शांत कराने की कोशिश की।
सुबह घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट
पीड़ित के अनुसार, विवाद सुलझाने के कुछ ही देर बाद आरोपी युवक उसके पीछे-पीछे आए और सुबह उसके घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। परिवार को धमकाया और मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवार ने बताया कि हमलावर घटना के दौरान गालियां देते हुए हंगामा कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



