
Mahasamund: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत
महासमुंद। जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सरायपाली थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीनों भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार कार ने छीनी दो जानें
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान 32 वर्षीय जयराम नागवंशी और 16 वर्षीय ओम प्रकाश नागवंशी के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक लिंगूराज नागवंशी (16 वर्ष) को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है।
गमी कार्यक्रम में जा रहे थे तीनों भाई
तीनों भाई रायगढ़ और जशपुर जिले के रहने वाले थे। वे किसी रिश्तेदार के गमी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महासमुंद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सरायपाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही सरायपाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायल युवक को एंबुलेंस से रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



