
Mungeli: ऑपरेशन मुस्कान में पथरिया पुलिस को बड़ी सफलता
गुमशुदा नाबालिग बरामद, आरोपी गिरफ्तार और जेल भेजा गया
मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पथरिया पुलिस ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। थाना पथरिया की टीम ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया है। साथ ही बालिका के साथ गलत काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

9 सितंबर से थी नाबालिग लापता
मिली जानकारी के अनुसार, थाना पथरिया क्षेत्र की एक महिला ने 10 सितंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 9 सितंबर की रात अचानक घर से कहीं चली गई है। परिजनों ने तलाश की लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस ने दर्ज किया अपराध, शुरू की जांच
पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 188/2025 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम सक्रिय हुई और तकनीकी व मानवीय सूचनाओं के आधार पर लगातार प्रयास किए।
आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल
जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



