March 5, 2026
Surajpur: 5 साल की बच्ची से रेप, दरिंदा गिरफ्तार

Surajpur: 5 साल की बच्ची से रेप, दरिंदा गिरफ्तार

Nov 5, 2025

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोपी युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चॉकलेट का लालच देकर घर ले गया आरोपी
घटना सोमवार की बताई जा रही है। पीड़िता स्कूल से लौटकर घर के बाहर अकेली खेल रही थी। उसके माता-पिता काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी रोशन टोप्पो (21 वर्ष) वहां पहुंचा। मूल रूप से सूरजपुर के जगन्नाथपुर का रहने वाला यह युवक वर्तमान में प्रतापपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था।
उसने बच्ची को चॉकलेट देने का लालच देकर अपने कमरे में ले गया। वहां उसने मासूम के साथ जघन्य अपराध किया। दर्द से तड़पती बच्ची के चीखने की कोशिश को आरोपी ने मुंह दबा दिया।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजनों को घटना का पता चला। आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बच्ची की स्थिति को गंभीर बताया है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासी भड़क उठे। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। प्रतापपुर पुलिस ने रोशन टोप्पो को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

क्षेत्र में दहशत, मांग उठी सख्त सजा
इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। महिलाएं और बच्चे घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix