
Raipur: कोर्ट से लौटते वक्त सड़क हादसा
पति की लापरवाह ड्राइविंग से महिला घायल, मंदिर हसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज
रायपुर। राजधानी रायपुर के नवा रायपुर थाना मंदिर हसौद क्षेत्र में एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। कोर्ट से लौटते समय महिला अपने पति की बाइक से गिरकर घायल हो गई। पीड़िता ने पति पर तेज और लापरवाह ढंग से मोटरसाइकिल चलाने का आरोप लगाया है और थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कुटुंब न्यायालय में थी सुनवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता सेक्टर-122 सीनियर एमआईजी-314 नवा रायपुर की निवासी है और गृहणी है। उसने बताया कि वह एम.ए. तक शिक्षित है। 3 नवंबर को उसने अपने पति रामशरण के खिलाफ कुटुंब न्यायालय रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी और उसी दिन सुनवाई के बाद शाम करीब 5 बजे पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी।
तेज रफ्तार से बाइक फिसली, महिला घायल
महिला का कहना है कि रास्ते में उसके पति ने तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाई, जिसके चलते वह असंतुलित होकर गिर गई और घायल हो गई। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज की।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



