March 5, 2026
कवर्धा राज्योत्सव हंगामा,  थाना प्रभारी का कॉलर पकड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ता पर मामला दर्ज

कवर्धा राज्योत्सव हंगामा,  थाना प्रभारी का कॉलर पकड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ता पर मामला दर्ज

Nov 4, 2025

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान सोमवार देर रात बड़ा हंगामा हो गया। पीजी कॉलेज मैदान में हुए कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता राकेश साहू और थाना प्रभारी योगेश कश्यप के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई।

सूत्रों के अनुसार, विवाद के दौरान भाजपा कार्यकर्ता राकेश साहू ने थाना प्रभारी का कॉलर पकड़ लिया और वर्दी के बटन तक तोड़ दिए। इस दौरान एक अन्य अधिकारी की नेमप्लेट भी टूट गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राज्योत्सव का माहौल बिगड़ गया।

वीडियो वायरल

घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें राकेश साहू पुलिस अधिकारी के साथ गाली-गलौच करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और भाजपा कार्यकर्ता राकेश साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix