
रायपुर स्पा सेंटर डकैती कांड, पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर के चर्चित स्पा सेंटर डकैती मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने फरार आरोपी प्रथम अग्रवाल (32 वर्ष) को सिमगा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पूरा मामला
पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। यह मामला 26 अक्टूबर 2025 की रात का है, जब गोविंद सारंग परिसर के पास स्थित कल्चरल वेलनेस स्पा सेंटर में 8 अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर डकैती की थी।

आरोपियों ने स्पा संचालक और कर्मचारियों को बंधक बनाकर 20 हजार रुपए नकद, एटीएम से 50 हजार रुपए और क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपए लूट लिए थे। इस तरह कुल ₹1,20,000 की डकैती को अंजाम दिया गया। वारदात के बाद आरोपी स्पा सेंटर का सीसीटीवी DVR भी अपने साथ ले गए ताकि कोई सबूत न बचे।
तीन आरोपी पहले से गिरफ्तार
पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों — धनराज चौधरी उर्फ हनी, गुरविंदर सिंह और नवजोत सिंह भामरा — को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रार्थी सन्नी मनवानी (36 वर्ष) की रिपोर्ट पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 252/2025 दर्ज किया गया था, जिसमें बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 127(2), 310(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



