
बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन की टक्कर, कई लोगों के मौत की आशंका
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रेल हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। लाल खदान स्टेशन के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच, बिलासपुर स्टेशन से करीब 5 किलोमीटर दूर हुआ है।
कई लोगों के मौत की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, 2 से 8 लोगों की मौत की आशंका भी जताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

रेस्क्यू जारी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेन के डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग करने लगे। सूचना मिलते ही रेलवे की रेस्क्यू टीम, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हादसे के बाद पूरे हावड़ा रूट पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



