
भिलाई में राधिका नगर के दाऊ बाड़ा तालाब में मछलियों की संदिग्ध मौत, बदबू से लोग परेशान, जांच के आदेश जारी
भिलाई। राधिका नगर स्थित दाऊ बाड़ा तालाब में बड़ी संख्या में मछलियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। तालाब में तैरती मरी हुई मछलियों से पूरे इलाके में तेज बदबू फैल गई, जिससे स्थानीय रहवासी परेशान हैं। ग्रामीणों और आसपास के लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों से तालाब में मछलियां मृत अवस्था में दिख रही हैं। प्रारंभिक आशंका है कि तालाब के पानी में प्रदूषण या रासायनिक तत्वों की मात्रा बढ़ने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
बदबू से लोग परेशान
घटना की जानकारी मिलने पर नगर निगम और मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पानी के सैंपल जांच के लिए लैब भेजने और मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बदबू और प्रदूषण के कारण आसपास रहना मुश्किल हो गया है। वहीं, प्रशासन ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है ताकि तालाब की स्थिति को सामान्य किया जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



