March 6, 2026
अभनपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, चार घायल

अभनपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, चार घायल

Nov 4, 2025

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। छाटा सोनसिली मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए और सवार कई फीट दूर जा गिरे।

मौके पर मचा हड़कंप

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय युवक के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

अभनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix