
Raipur में दो शातिर झपटमार गिरफ्तार, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद
मोबाइल, पर्स और बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा
रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर और आसपास के जिलों में सक्रिय दो शातिर झपटमार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी राहगीरों से मोबाइल और पर्स छीनने के साथ-साथ बाइक चोरी की वारदातों को भी अंजाम देते थे।

लाखों के सामान की बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों से कुल 03 चोरी की दोपहिया वाहन, 03 मोबाइल फोन और 02 लेडीज पर्स जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से कई झपटमारी और चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है।
लगातार सक्रिय थे आरोपी
जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से रायपुर और आसपास के इलाकों में सक्रिय थे। वे सुनसान जगहों और भीड़भाड़ वाली सड़कों पर मौका मिलते ही मोबाइल और पर्स झपट लेते थे। शिकायतों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और दोनों को धर दबोचा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



