
Jashpur में लकड़ी काटने के विवाद में युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
घटना से इलाके में सनसनी, मामूली विवाद बना जानलेवा
जशपुर। जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जोराडोल (सुगापारा) में लकड़ी काटने के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। इस मामूली झगड़े में 40 वर्षीय इंदबल मांझी की बेरहमी से पिटाई की गई, जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

दो दिन तक चली मारपीट, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बताया कि इंदबल मांझी का गांव के ही कुछ लोगों से लकड़ी काटने को लेकर विवाद हुआ था। बताया गया कि 18 और 19 अक्टूबर को चार ग्रामीणों ने इंदबल की लगातार पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पिटाई के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे खून की उल्टी होने लगी। परिवार ने उसे अंबिकापुर शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ 20 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मर्ग दर्ज, जांच के बाद चार आरोपी गिरफ्तार
अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। विवेचना में आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



