
सूर्य किरण एयर शो के लिए यातायात पुलिस ने जारी किया रूट और पार्किंग प्लान, भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
रायपुर। 5 नवंबर 2025 को अटल नगर नया रायपुर स्थित सेंध जलाशय में आयोजित होने वाले सूर्य किरण एयर शो के लिए यातायात पुलिस रायपुर ने व्यापक रूट एवं पार्किंग प्लान जारी किया है। इस कार्यक्रम में वीवीआईपी, वीआईपी सहित हजारों की संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे।
सुरक्षित और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस ने अलग-अलग वर्गों के लिए मार्ग और पार्किंग स्थल तय किए हैं—
1. अतिविशिष्ट एवं वीवीआईपी वाहनों के लिए मार्ग:
जैनम तिराहा – विमानतल तिराहा (दाहिने) – स्टेडियम तिराहा (बाएं) – पुराना मंदिर हसौद मार्ग – रेलवे अंडरब्रिज तिराहा (दाहिने) – सत्य साईं हॉस्पिटल के सामने तक।
अतिविशिष्ट वाहन मंच के दोनों ओर पार्क होंगे, जबकि वीवीआईपी पासधारी वाहन सत्य साईं हॉस्पिटल मैदान में पार्क कर सकेंगे।
2. वीआईपी पासधारी वाहनों के लिए मार्ग:
जैनम तिराहा – विमानतल तिराहा (दाहिने) – स्टेडियम तिराहा (बाएं) – पुराना मंदिर हसौद मार्ग – रेलवे अंडरब्रिज (दाहिने) – मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन सेक्टर 1 के पास मैदान में पार्किंग।
वैकल्पिक मार्ग: स्टेडियम तिराहा (दाहिने) – खूबचंद बघेल चौक – चंदूलाल चंद्राकर चौक (बाएं) – कोटराभाटा कबीर चौक (बाएं) – सेक्टर 12 – सेक्टर 9 – सेक्टर 4 – सत्य साईं अस्पताल तिराहा – सेक्टर 1 रेलवे स्टेशन मैदान पार्किंग।
3. सेरीखेड़ी एवं माना विमानतल की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग:
विमानतल तिराहा – स्टेडियम तिराहा (दाहिने) – खूबचंद बघेल चौक – चंदूलाल चंद्राकर चौक (बाएं) – कोटराभाटा कबीर चौक (बाएं) – सेक्टर 12 – सेक्टर 9 – सेक्टर 4 (दाहिने) – अविनाश उपवन मैदान सेक्टर 10 में वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल जाएं।
4. अभनपुर की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग:
मोंटफोर्ट स्कूल तिराहा – ऊपरवारा चौक – सतनाम चौक – दीनदयाल उपाध्याय चौक – कबीर चौक – सेक्टर 12 – सेक्टर 9/4 (दाहिने) – अविनाश उपवन सेक्टर 10 एवं ग्राम पलौद मैदान में वाहन पार्किंग।
5. मंदिर हसौद एवं आरंग की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग:
नवागांव स्टेडियम टर्निंग – नवागांव रेलवे क्रॉसिंग – क्रिकेट स्टेडियम पानी टंकी तिराहा (बाएं) – परसदा एवं कोसा मैदान में वाहन पार्किंग।
6. नया रायपुर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित:
सुरक्षा की दृष्टि से 5 नवंबर को सुबह 7:00 बजे से रात 12:00 बजे तक नया रायपुर के सभी मार्गों में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



