March 4, 2026
कुम्हारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार आरोपी किशोर सोनकर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कुम्हारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार आरोपी किशोर सोनकर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Nov 3, 2025

दुर्ग। थाना कुम्हारी पुलिस ने अपराध क्रमांक 153/2025 के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी किशोर सोनकर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पूरा मामला

मामला 9 अगस्त 2025 का है, जब कुम्हारी के बजरंग चौक पुरानी हटरी के पास मोनू सोनी की एक्टिवा की चाबी को लेकर विवाद हुआ था। चाबी लौटाने से इंकार करने पर गौरव तिवारी बात करने पहुंचे, तभी आरोपी आकाश जलक्षत्रिय, नारायण ध्रुव, हर्ष सोनकर, कौशल सोनकर और किशोर सोनकर ने मिलकर जान से मारने की नीयत से हाथ-मुक्का और लातों से मारपीट की थी।

आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद मुख्य आरोपी नारायण ध्रुव और आकाश जलक्षत्रिय को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका था, जबकि आरोपी किशोर सोनकर फरार था। 3 नवंबर 2025 को उसके घर आने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(3), 109, 3(5), 191(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix