March 4, 2026
Chhattisgarh : सिंधु समाज ने विरोध प्रदर्शन किया

Chhattisgarh : सिंधु समाज ने विरोध प्रदर्शन किया

Nov 3, 2025

सिंधु समाज ने रविवार को अपने इष्टदेव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शहरभर में जोरदार प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने इस कृत्य की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


दुकानें स्वेच्छा से रहीं बंद

विरोध प्रदर्शन के दौरान शहर की अधिकांश दुकानों को सिंधु समाज के आह्वान पर स्वेच्छा से बंद रखा गया। व्यापारियों ने समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपना सहयोग दिया। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया।


थाने में दी गई लिखित शिकायत

सिंधु समाज के पदाधिकारियों ने भानुप्रतापपुर थाने पहुंचकर इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म या समाज की आस्था के प्रतीक पर टिप्पणी करना अस्वीकार्य है और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रशासन ने की शांति की अपील

वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शिकायत की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix