
Chhattisgarh : धमतरी में मामूली विवाद ने ली जान, आरोपी गिरफ्तार
मामूली विवाद में युवक की हत्या
धमतरी। थाना नगरी क्षेत्र के ग्राम छिपली में एक युवक ने मामूली विवाद के चलते दूसरे युवक की धारदार औजार से हत्या कर दी। घटना शनिवार रात को शहीद चौक दादू अंडा ठेला के पास बरामदे में घटी।
मृतक की पहचान सुयश उर्फ सन्नी पिता स्व. प्रभु लाल लहरे (उम्र 33 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी कुलेश्वर विश्वकर्मा पिता महेंद्र विश्वकर्मा (उम्र 25 वर्ष) निवासी छिपली बताया गया है।

शराब के नशे में हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार आरोपी और मृतक के बीच अश्लील गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ। शराब के नशे में गुस्से से भरकर आरोपी ने धारदार कटर (बिजली वायर काटने वाला औजार) से सुयश के सीने और गले पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना खिलेंद्रकांत लहरे निवासी छिपली द्वारा थाना नगरी में दी गई।
सूचना मिलते ही नगरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन नगरी और सिहावा पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित घेराबंदी करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
मामला दर्ज, जांच जारी
थाना नगरी में आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी का नाम:
कुलेश्वर विश्वकर्मा पिता महेंद्र विश्वकर्मा
उम्र – 25 वर्ष
निवासी – ग्राम छिपली, थाना नगरी, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



