
Bhilai : महाकल्याणेश्वर शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगी कौशिल्या साय
भिलाई। माँ कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में नवनिर्मित महाकल्याणेश्वर शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन 3 नवम्बर को संध्या 4 बजे आयोजित किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर समाजसेविका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशिल्या साय प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

वैदिक अनुष्ठान के साथ आरंभ होगा कार्यक्रम
मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ किया जाएगा। इस दौरान पंडित द्रोणाचार्य द्विवेदी सहित अंचल के प्रमुख वेदाचार्य वैदिक अनुष्ठान संपन्न करेंगे।
जनप्रतिनिधियों की रहेगी विशेष उपस्थिति
आयोजन में कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे, जिनमें गजेंद्र यादव (मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन), विजय बघेल (सांसद, दुर्ग), ललित चंद्राकर (विधायक, दुर्ग ग्रामीण), डोमनलाल कोसेवाड़ा (विधायक, अहिवारा), ओजस्वी मंडावी (सदस्य, महिला आयोग, छ.ग.), सुरेंद्र कौशिक (जिला भाजपा अध्यक्ष, दुर्ग) तथा श्रद्धा साहू (जिला पंचायत सभापति, दुर्ग) शामिल हैं।

सांस्कृतिक प्रस्तुति से सजेगा मंच
मुख्य समारोह से पूर्व दोपहर 2 बजे अंचल की प्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था ‘रंगसागर’ द्वारा मंचीय प्रस्तुति दी जाएगी। स्थानीय कलाकारों की इस प्रस्तुति से कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा।
मंदिर समिति कर रही है भव्य तैयारी
कार्यक्रम का संयोजन राजू लाल नेताम द्वारा किया जा रहा है। मंदिर समिति के सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। समिति के प्रवक्ता प्रमोद साहू ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



