
पुलिस की बड़ी सफलता: दो नक्सल सप्लायर गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद
बीजापुर। जिले की एर्राबोर पुलिस ने नक्सलियों को बड़ा झटका दिया है। पुलिस ने दो नक्सल सप्लायरों को गिरफ्तार कर उनके पास से विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान बरामद किया है।
आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति कर रहे थे। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एर्राबोर थाना क्षेत्र के ग्राम मरईगुड़ा के पटेलपारा से दोनों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद और भी अहम सुराग मिलने की संभावना है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



