March 5, 2026
धमतरी में युवक की बेरहमी से हत्या: धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट, गांव में फैला दहशत…

धमतरी में युवक की बेरहमी से हत्या: धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट, गांव में फैला दहशत…

Nov 2, 2025

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम छिपली में शनिवार रात एक 34 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सनी लहरे उर्फ सुयश लहरे (34) के रूप में हुई है। उसके शरीर पर धारदार हथियार से कई वारों के निशान मिले हैं, जिससे अंदेशा है कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई।

जांच में जुटी पुलिस 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद, व्यक्तिगत रंजिश या पुरानी दुश्मनी जैसे पहलुओं की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल

गांव में इस घटना के बाद आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कठोर सजा की मांग की है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि सनी लहरे मेहनती और मिलनसार व्यक्ति था, उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

इस वारदात ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गांवों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix