
Bilaspur : मजिस्ट्रेट ऑफिस से पुलिस को चकमा देकर भाग निकले दो आरोपी, तलाश जारी
बिलासपुर। शहर के चकरभाठा थाना क्षेत्र से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। शनिवार को पुलिस की गिरफ्त में आए दो बदमाश मजिस्ट्रेट कार्यालय से चकमा देकर फरार हो गए।

चकमा देकर फरार हुए आरोपी
जानकारी के मुताबिक, चकरभाठा पुलिस ने तेलसरा गांव से दो आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं में गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम दोनों को मजिस्ट्रेट के कार्यालय लेकर पहुंची, लेकिन अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर जवान वहीं इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने मौका पाकर जवानों को चकमा दिया और मौके से भाग निकले।

आरोपियों की तलाश जारी
घटना के बाद पुलिसकर्मी सकते में आ गए और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी और परिजनों को थाने में संपर्क करने की चेतावनी दी है। हालांकि देर रात तक पुलिस दोनों फरार आरोपियों को पकड़ नहीं पाई थी। फिलहाल चकरभाठा पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



