
रायपुर में हड़कंप: छपोरा गांव के घर से भारी मात्रा में मिला गाय का मांस, एक पर एफआईआर दर्ज
रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत छपोरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर से भारी मात्रा में गाय का मांस बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक शिव सैनिक और गौ सेवक मांस के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी।

जांच जारी
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इंदल चंद नामक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल पुलिस ने मौके से मांस जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। यह घटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



