
धमतरी में दर्दनाक घटना: घर वालों ने रंगोली बनाने से किया मना तो 14 वर्षीय लड़की ने खाया जहर, अस्पताल में इलाज जारी
धमतरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेश चौक में एक 14 वर्षीय लड़की ने ज़हर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक, देवउठनी पर्व के मौके पर लड़की देर शाम तक घर के आंगन में रंगोली बना रही थी। परिवार वालों ने जब उसे पूजा की तैयारी के लिए कहा, तो वह नाराज़ होकर कमरे में चली गई और घर में रखा ज़हर पी लिया।

अस्पताल में चल रहा इलाज
परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया। फिलहाल लड़की की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। यह दर्दनाक घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



