
दिल्ली की जहरीली हवा पर प्रियंका गांधी का पीएम मोदी और सीएम रेखा गुप्ता से आग्रह, कहा – “राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर तुरंत करें कार्रवाई”
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। इसी को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से तुरंत कदम उठाने की अपील की है। स्मॉग ने दिल्ली को ग्रे धुंध में लपेट लिया है, जिससे लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
प्रियंका गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा, “पहले वायनाड और फिर बिहार के बछवाड़ा से दिल्ली की हवा में लौटना वाकई चौंकाने वाला है। इस शहर को ढंके प्रदूषण ने मानो उस पर एक धूसर आवरण डाल दिया हो।”

राजनीति छोड़ हम सब साथ आएं’: प्रियंका गांधी
उन्होंने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर एकजुट हों और इस संकट से निपटने के लिए ठोस कदम उठाएं। प्रियंका ने कहा, “केंद्र और राज्य सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, इस भयावह स्थिति को कम करने के लिए वे जो भी कदम उठाएंगे, हम सब उनका समर्थन और सहयोग करेंगे।”उन्होंने अस्थमा के मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर पड़ रहे असर को लेकर गहरी चिंता जताई और कहा कि “हर साल दिल्ली के नागरिक इस जहर को सहने को मजबूर हैं।”
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



