
Sakti :पत्रकार के घर पर पथराव…कार में तोड़फोड़ पुलिस जांच में जुटी
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार के घर पर पथराव का मामला सामने आया है। शनिवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने उनके घर पर हमला किया और बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए। यह घटना सक्ती थाना क्षेत्र के वॉर्ड नंबर 1 की है।

जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार, पत्रकार रवि गोयल के घर पर देर रात पत्थर फेंके गए, जिससे घर और वाहन को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की पूरी जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



