
Chhattisgarh: Bilaspur में पिकनिक के दौरान अनिकट में डूबे रेलवे अधिकारी और साला, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी
बिल्हा के चूराघाट एनीकट में पिकनिक मनाने गए रेलवे अधिकारी नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। उनके साथ नहा रहा साला भी लापता हो गया। दोनों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। परिवार वाले मौके पर पहुंचकर रो-रोकर बुरा हाल कर रहे हैं।

घटना का विवरण
बिल्हा रेलवे कॉलोनी निवासी संतोष राम रेलवे विभाग में एसएससी (स्टेशन सुपरिंटेंडेंट) के पद पर पदस्थ हैं। वे अपनी पत्नी, बच्चों और साले अनुज कुमार तथा उनकी पत्नी-बच्चों के साथ रविवार को उड़नताल चूराघाट एनीकट पिकनिक मनाने गए थे। नहाते समय संतोष राम और अनुज कुमार तेज बहाव में बह गए। साथियों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों गहराई में चले गए। एनीकट में पानी का स्तर ऊंचा होने और बहाव तेज होने से हादसा हुआ।
पुलिस और बचाव कार्य
सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की टीम को बुलाया गया और नदी में तलाश शुरू की गई। आसपास के इलाकों में भी सर्च किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के शव बरामद करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। परिवार वालों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मौके पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



