March 2, 2026
मछलियों के प्रजनन काल को देखते हुए दुर्ग जिले में 15 अगस्त तक मछली पकड़ना प्रतिबंधित

मछलियों के प्रजनन काल को देखते हुए दुर्ग जिले में 15 अगस्त तक मछली पकड़ना प्रतिबंधित

Jun 14, 2025

दुर्ग, 13 जून |

बरसात के मौसम में मछलियों के प्रजनन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 16 जून से 15 अगस्त तक की अवधि को ‘बंद ऋतु’ घोषित किया गया है। यह निर्णय छत्तीसगढ़ रिवर फिशरीज एक्ट-1972 की धारा-3 की उपधारा-2 के अंतर्गत लिया गया है।

मछलियों की प्रजातियों को संरक्षण देने के लिए यह प्रतिबंध पूरे जिले में सभी प्रकार के जल स्रोतों—जैसे नदियों, नालों, तालाबों और जलाशयों—पर लागू रहेगा।

मत्स्य विभाग की उप निदेशक सीमा चंद्रवंशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दौरान किसी भी प्रकार की मछली पकड़ने की अनुमति नहीं होगी। केवल केज कल्चर (जालीदार पिंजरों में मछली पालन) को छूट दी गई है, बशर्ते वह जलाशयों जैसे सीमित स्रोतों में किया जा रहा हो और नदियों या प्राकृतिक प्रवाह वाले जल स्रोतों से संबंधित न हो।

यह आदेश मछलियों की आबादी को बनाए रखने और प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के लिए अहम कदम माना जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix