March 2, 2026
Korba में दर्दनाक हादसा: ट्रांसपोर्ट कंपनी में युवक की करंट लगने से मौत

Korba में दर्दनाक हादसा: ट्रांसपोर्ट कंपनी में युवक की करंट लगने से मौत

Nov 2, 2025

काम के दौरान हुआ हादसा, छह माह के बच्चे ने खोया पिता

कोरबा। जिले के राताखार मुख्य मार्ग स्थित साईं गोविंद ट्रांसपोर्ट कंपनी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कंपनी में काम करने वाले 26 वर्षीय युवक सुदर्शन सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। सुदर्शन सिंह शारदा विहार, अमरियापारा (मानिकपुर चौकी क्षेत्र) का निवासी था। अचानक हुए इस हादसे के बाद कंपनी में अफरा-तफरी मच गई और साथी कर्मचारी भी सदमे में हैं।

सुबह काम पर पहुंचा, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
जानकारी के मुताबिक, सुदर्शन रोज की तरह सुबह लगभग 9 बजे काम पर पहुंचा था। काम के दौरान उसे बिजली का जोरदार झटका लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कंपनी के कर्मचारियों ने तत्काल उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

नवजात बच्चे के सिर से उठा पिता का साया
दुर्घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। बताया गया कि मृतक सुदर्शन सिंह छह माह के एक मासूम बच्चे का पिता था। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पड़ोसी और रिश्तेदार परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix