
Chhattisgarh: Raipur में ब्रेकअप का बदला, आशिक ने प्रेमिका की मां पर हथौड़ा से किया जानलेवा हमला
रायपुर में ब्रेकअप से गुस्साए एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका की मां पर हथौड़ा से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़िता की बेटी आरती विश्वकर्मा की शिकायत पर डीडीनगर पुलिस ने आरोपी दीपक अग्रवाल और उसके साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

घटना का विवरण
रायपुरा के गौरा चौक स्थित यादवपारा निवासी आरती विश्वकर्मा ने देवेंद्र नगर निवासी दीपक अग्रवाल पर आरोप लगाया है। आरती ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के जरिए दीपक से उसकी मुलाकात हुई थी। परिवार वाले दीपक को पसंद नहीं करते थे, इसलिए आरती जनवरी में खम्हारडीह में किराए का मकान लेकर अलग रहने लगी। इस दौरान दीपक ने आरती के साथ मारपीट शुरू कर दी। परेशान होकर आरती ने ब्रेकअप कर लिया और मां के पास वापस चली गई।
ब्रेकअप के बाद आरती ने दीपक का नंबर ब्लॉक कर नया सिम ले लिया। दीपक ने आरती की मां को फोन कर बेटी से बात कराने का दबाव बनाया। मना करने पर गाली-गलौज की। शुक्रवार को जब मां काम पर जा रही थीं, दीपक ने अपने साथी के साथ मिलकर उनके सिर पर हथौड़ा से वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पुलिस की कार्रवाई
डीडीनगर थाने में आरती की शिकायत पर दीपक अग्रवाल और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



