
Durg : सोशल मीडिया पर डॉन बनने वाले बदमाशों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई , हथियार के साथ पोस्ट करने पर एक्शन
सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर खुद को ‘डॉन’ या ‘गैंगस्टर’ दिखाने वालों पर दुर्ग पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। चार दिनों के भीतर पुलिस ने ऐसे 14 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है जिन्होंने फेसबुक, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हथियारों के साथ पोस्ट की थी।

सोशल मीडिया की निगरानी से शुरू हुई कार्रवाई
दुर्ग पुलिस ने साइबर टीम की मदद से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी बढ़ाई है। इस दौरान कई युवकों को हथियार लहराते, रिवॉल्वर और पिस्तौल के साथ फोटो खिंचवाकर पोस्ट करते हुए पाया गया। पुलिस ने तत्काल इन अकाउंट्स की जांच की और संबंधित थानों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

14 बदमाशों पर केस दर्ज
पुलिस ने अब तक 14 ऐसे युवकों की पहचान की है जो इस तरह की पोस्ट कर समाज में भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे। इन पर आर्म्स एक्ट और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कई के हथियार जब्त कर लिए गए हैं।
पुलिस का सख्त संदेश
दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। सोशल मीडिया पर बदमाशी दिखाने वालों को भी अब पुलिस की सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



