
Korba: फैक्ट्री संचालक पर मारपीट और बंधक बनाने का आरोप
टायर चोरी का शक, कर्मचारी ने FIR दर्ज कराई—वीडियो बनवाने का भी दावा
कोरबा। जिले में एक टायर फैक्ट्री संचालक पर कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुआंभट्टा निवासी इमरान (32) ने शिकायत दर्ज कराई कि सलोरा स्थित टायर फैक्ट्री में काम करने के दौरान फैक्ट्री संचालक अंकुश अग्रवाल ने उसे और उसके भांजे राजा को चोरी के शक में बंधक बनाकर मारपीट की।

रात में ऑफिस बुलाकर दो घंटे रखा बंधक
शिकायत के अनुसार, 28 अक्टूबर की रात इमरान को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ऑफिस बुलाया गया। वहां पहुंचने के बाद अंकुश अग्रवाल और उसके साथियों ने इमरान और उसके भांजे पर टायर चोरी का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की और दोनों को करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान दोनों की पिटाई भी की गई।
कबूलनामा वीडियो और पैसे छीनने का आरोप
इमरान ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उससे 4,900 रुपए छीन लिए और जबरन मोबाइल पर कबूलनामा वीडियो बनवाया, जिसमें उसे टायर चोरी करने की बात स्वीकार करने के लिए मजबूर किया गया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
घटना की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने फैक्ट्री संचालक और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के CCTV फुटेज व अन्य साक्ष्य जुटा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



