
Raipur में पान ठेला संचालक गिरफ्तार: अवैध शराब पिलाने का आरोप
खम्हारडीह पुलिस की कार्रवाई, शराब सामग्री और सामान जब्त
रायपुर। राजधानी रायपुर में सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। खम्हारडीह थाना पुलिस ने कचना रोड हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में एक पान ठेला संचालक को गिरफ्तार किया है, जो अपने ठेले पर अवैध तरीके से शराब पीने वालों को सुविधा उपलब्ध करा रहा था। पुलिस ने आरोपी के ठेले से शराब संबंधित सामग्री जब्त की है।

गुप्त सूचना पर छापा, सामग्री बरामद
खम्हारडीह थाना में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक ने बताया कि 30 अक्टूबर 2025 को वह अपनी टीम के साथ अभियान पर निकली थीं। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कचना रोड हाउसिंग बोर्ड के पास एक पान ठेले पर शराबियों को पानी पाउच, डिस्पोजल गिलास, मिक्चर, चना और चखना उपलब्ध कराकर शराब पीने की सुविधा दी जा रही है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ठेले पर छापा मारा और आरोपी को पकड़ लिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



