
Raipur में खुले में शराब पीते तीन युवक गिरफ्तार
टिकरापारा पुलिस की दो स्थानों पर कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
रायपुर। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन को रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में टिकरापारा थाना पुलिस ने शुक्रवार रात और शनिवार सुबह दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को खुले में शराब पीते पकड़ा। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

मोती नगर में गश्त के दौरान मिली सूचना
जानकारी के मुताबिक, टिकरापारा थाना के सहायक उप निरीक्षक (सउनि) 1 नवंबर की रात अपने पेट्रोलिंग दल के साथ मोती नगर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक खुले में बैठकर शराब पी रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लिया।
सुबह भी की गई कार्रवाई
इसके अलावा शनिवार सुबह भी टीम ने एक अन्य स्थान पर छापेमारी कर दो युवकों को शराब सेवन करते हुए पकड़ा। दोनों ही मामलों में आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें थाने ले जाया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



