
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 56 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार…
रायपुर। थाना डी डी नगर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 56 किलो गांजा के साथ एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर अमरावती (महाराष्ट्र) में सप्लाई करते थे। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि सुंदर नगर मैदान के पास एक सफेद कार में अवैध गांजा रखा गया है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच, साइबर यूनिट और थाना डी डी नगर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। दबिश के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा गया, जिनकी निशानदेही पर तीन बोरियों में कुल 56 किलो गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी:
1. राजू बेरिया (37 वर्ष), निवासी नुवापड़ा, ओडिशा
2. गगन मांझी (23 वर्ष), निवासी नुवापड़ा, ओडिशा
3. लक्ष्मी चौहान (30 वर्ष), निवासी अमरावती, महाराष्ट्र
फरार आरोपी: अर्चना चौहान, अमरावती (महाराष्ट्र)
आरोपियों के पास से एक KIA कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मोबाइल के व्हाट्सएप लोकेशन के जरिए गांजा छोड़ने की जगह तय करते थे।
पुलिस टीम का विशेष योगदान:
क्राइम ब्रांच, साइबर यूनिट और थाना डी डी नगर की टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



