
Durg : साले ने जीजा की बेरहमी से की हत्या, जमीन विवाद बना खून-खराबे की वजह
दुर्ग, 01 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां साले ने अपने ही जीजा की बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात पंचशील नगर, बोरसी की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
साले के घर गया था अमरूद तोड़ने
मृतक की पहचान राजकुमार शेट्टी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, राजकुमार अपने साले के घर अमरूद तोड़ने के लिए गया था। इसी दौरान दोनों के बीच जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी साले ने पहले डंडे से हमला किया और फिर सिलबट्टा से सिर पर वार कर राजकुमार की मौके पर ही हत्या कर दी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



