
Raipur : हवा में फायरिंग कर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की 52 इंच की भरमार बंदूक
रायपुर, 01 नवम्बर 2025। राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा हवा में फायरिंग कर लोगों को डराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
52 इंच लंबी भरमार बंदूक बरामद
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम थाना धरसींवा पुलिस टीम नियमित पेट्रोलिंग पर थी, तभी सूचना मिली कि ग्राम सगुनी कोल्हान नाला मेन रोड के पास एक व्यक्ति बंदूक लेकर लगातार फायरिंग कर रहा है और लोगों में दहशत फैला रहा है।सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के पास से 52 इंच लंबी भरमार बंदूक बरामद की गई है। पूछताछ में पता चला कि उसके पास हथियार रखने का कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



